आज से 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल शुरू, शाखाओं में कामकाज ठप!
नई दिल्ली | 28 सितंबर 2026
देशभर के सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में आज यानी 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल शुरू हो गई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बुलाई गई इस हड़ताल के चलते बैंकों की शाखाओं में काम पूरी तरह प्रभावित होने की आशंका है।
हड़ताल की मुख्य वजहें (यूनियनों की प्रमुख मांगें):
1. 5-Day Banking: सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर हफ्ते में 5 दिन का बैंकिंग कार्यदिवस लागू करना।
2. पेंशन अपडेशन: पुराने और रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए पेंशन फॉर्मूले में संशोधन।
3. नई भर्तियां: शाखाओं में खाली पड़े पदों पर स्थायी स्टाफ की तुरंत बहाली।
4. अन्य मांगें: वर्कलोड कम करने और ग्रेच्युटी नियमों में सुधार।
आम जनता पर क्या पड़ेगा असर?
चेक क्लीयरेंस रुका: आज से बुधवार तक चेक क्लीयरेंस प्रक्रिया में देरी होगी।
ब्रांच काउंटर बंद: कैश जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने, पासबुक प्रिंट और लोन डॉक्युमेंटेशन जैसे काम नहीं हो पाएंगे।
ATM में कैश की किल्लत: यदि हड़ताल लंबी खिंची, तो शाखाओं से जुड़े एटीएम में कैश खत्म होने की संभावना बन सकती है।
क्या सेवाएं रहेंगी चालू?
राहत की बात यह है कि ग्राहकों को डिजिटल लेन-देन में परेशानी नहीं होगी:
1.UPI (PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) सामान्य रूप से काम करेंगे।
2. नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग 24x7 एक्टिव रहेंगी।
3.ऑफ-साइट एटीएम (स्वतंत्र एटीएम बूथ) से पैसे निकालने की सुविधा मिलती रहेगी।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह:
महीने का आखिरी हफ्ता होने के कारण यदि आपका कोई जरूरी चेक, ईएमआई (EMI) या टैक्स से जुड़ा काम बैंक शाखा से होना है, तो उसे डिजिटल माध्यम से पूरा करने की कोशिश करें ताकि पेनल्टी से बचा जा सके |